Header Ads

"हिन्दी दिवस" का महत्व


(。♥‿♥。)

"हिन्दी दिवस" का महत्व
ःःःःःःःःःःःःःःः
हिन्दी हमारी जान है
हम सब की पहचान है 
हिन्दुस्तान की  यह शान है 
हम भारतीयों का सम्मान है।। 

हिन्दी पढ़ो, हिन्दी सूनो
हिन्दी लिखो, हिन्दी समझो
हिन्दी का तुम मान बढा़कर
सदैव इसका सम्मान करो।। 

एकता की अनुपम संस्कार है हिन्दी 
हर दिल की अरमान है हिन्दी 
भारतवासियों की पहचान है हिन्दी 
स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान है हिन्दी।। 

याद करो वह कुर्बानी ,जो
''हिन्दी'' के लिए दिए गए 
याद करो उन अमर्त्य वीरों को
जो हिन्दी के लिए अपने प्राण गवांए।।

हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित 
कर गये हमारे पूर्वज 
हिन्दी के अस्तित्व को 
हम बढ़ाएंगे और दस गज।। 

आज आओ तूम भी हाथ बढ़ाओ
हिन्दी को तूम सर्वत्र फैलाओ
हिन्दी पढ़ने, बोलने वाले 
सबका तूम मनोबल बढ़ाओ।। 

हिन्दी दिवस का पालन केवल
हिन्दी दिवस पर न करो
हिन्दी दिवस के महत्व को
हर एक दिवस तूम याद करो।। 

हर भाषा का है अपना महत्व 
किसी को न तूम ठेस पंहुचाओ
सबका वजूद बचाए रखने की 
हर पल कोशिश करते जाओ।। 

हिन्दी, नेपाली, चीनी, जापानी
सब में हैं अपने - अपने गुण
अपनी मातृभाषा का उद्घोष कर
अपनी मातृभाषा को सून।।

(。♥‿♥。)

Nandish Zadafiya

2 comments:

Powered by Blogger.